google.com, pub-7838273608229435, DIRECT, f08c47fec0942fa0 MT Hindi Education: Social Study
Articles by "Social Study"


भारत के लोग रॉलट ( रौलेट ) एक्ट के विरोध में क्यों थे ? 


उत्तर

रॉलट (रौलेट) एक्ट इंपीरियल लेजिस्लेटिव कौंसिल द्वारा 1919 ई० में पास किया गया। इसे काला कानून भी कहते हैं। उस समय प्रथम महायुद्ध के कारण भारत को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में भारत में राष्ट्रीय आंदोलन का प्रसार अंग्रेजी साम्राज्य के लिए घातक सिद्ध हो सकता था। अतः सरकार ने राष्ट्रीय आंदौलन का दमन करना आवश्यक समझा और बहुत जल्दबाजी में रॉलट (रौलेट) एक्ट पास कर दिया। 

इस अधिनियम के अनुसार सरकार को राजनीतिक गतिविधियों को कुचलने और राजनीतिक कैदियों को दो साल तक बिना मुकद्दमा चलाए नज़रबंद करने का अधिकार मिल गया। इस प्रकार इस अधिनियम ने भारतीयों की स्वतंत्रता का अपहरण कर लिया। साथ ही वे किसी भी क्षण बंदी बनाए जाने के भय से चिंतित रहने लगे। ऐसी अवस्था में रॉलट ( रौलेट ) एक्ट का विरोध होना स्वाभाविक ही था।

 

Why were the people of India opposed to the Rowlatt Act?



Answer

The Rowlatt Act was passed by the Imperial Legislative Council in 1919. It is also called black law. At that time, India was facing many problems due to the First World War. In such a situation, the spread of the national movement in India could prove fatal for the British Empire. Therefore, the government considered it necessary to suppress the national movement and very hastily passed the Rowlatt Act. 

According to this act, the government got the right to suppress political activities and to detain political prisoners without trial for two years. Thus this act hijacked the freedom of Indians. At the same time they began to worry about the fear of being imprisoned at any moment. In such a situation, it was natural to oppose the Rowlatt Act.


पहले विश्व युद्ध ने भारत में  आंदोलन के विकास में किस प्रकार योगदान दिया ? 


उत्तर 

पहला विश्व युद्ध जहाँ मानवता के लिए विनाश का कारण बना वंही इसके कारण राष्ट्रवाद को भी बल मिला। भारत में राष्ट्रीय आंदोलन के विकास में प्रथम विश्व युद्ध के योगदान का वर्णन इस प्रकार है--

1. करों में वृद्धि -- पहले विश्व युद्घ के कारण एकाएक रक्षा व्यय बढ़ गया। इस खर्च को पूरा करने के लिए सरकार ने करों में वृद्धि कर दी। इसके अतिरिक्त सीमा शुल्क को भी बढ़ा दिया गया। आयकर के रूप में नया कर भी लगा दिया गया। इससे जनता में रोष फैल गया जिसने राष्ट्रवाद को जन्म दिया।

2. कीमतों में वृद्धि -- पहले विश्व युद्ध के दौरान खाद्य पदार्थों का भारी अभाव हो गया। फलस्वरूप कीमतें लगभग दुगनी हो गईं। आम आदमी का जीवन कष्टमय हो गया। अत: लोग विदेशी शासन से मुक्ति के बारें में सोचने लगे। यह सोच राष्ट्रीय आंदोलन का आधार बनी।

3. सिपाहियों की जबरन भर्ती -- पहले विश्व युद्ध में अत्यधिक सैरिकों के मरने के कारण सरकार को अधिक-से-अधिक सैनिकों की आवश्यकता थी। अत: गांवों से नौजवानों को ज़बरदस्ती सेना में भर्ती किया गया। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार के प्रति विशेष रोष था।

4. भारतीय उदयोगपतियों में रोष --
भारत में अब विदेशी पूंजी बड़े पैमाने पर लगाई जाने लगी। भारतीय उद्योगपति चाहते थे कि सरकार आयातों पर भारी कस्टम ड्यूटी लगाए तथा उन्हें सुविधाएं देकर भारतीय उद्योगों को सुरक्षा प्रदान करे। अब उन्हें भी आभास होने लगा कि केवल एक दृढ राष्ट्रवादी आंदोलन तथा एक स्वाधीन भारतीय सरकार के द्वारा ही सुरक्षा के लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं।

5. मज़दूरों तथा दस्तकारों में रोष -- बेरोज़गारी तथा महंगाई से पीड़ित मज़दूर तथा दस्तकार भी राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय हो उठे। उनके लिए निर्वाह करना भी कठिन था। वे सोचने लगे कि यदि भूखा ही मरना है तो स्वदेशी सरकार की छाया में ही क्यों न मरा जाए। अत: वे स्वतंत्रता के लिए कोई भी आहुति देने के लिए तत्पर हो उठे।

इस तरह भारतीय समाज के सभी वर्ग अंग्रेज़ी सरकार की नीतियां से पीड़ित थे। अत: उन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए राष्ट्रवादी आन्दोलन आरंभ कर दिया।

 

How did the First World War contribute to the development of the movement in India?



Answer

While the First World War caused destruction to humanity, it also gave a boost to nationalism. The contribution of the First World War in the development of the national movement in India is described as follows- 

 

1. Increase in taxes --  Due to the First World War, the defense expenditure suddenly increased. To meet this expenditure, the government increased taxes. In addition, customs duty was also increased. A new tax was also imposed in the form of income tax. This caused public anger which gave rise to nationalism.

2. Increase in Prices --  During the First World War there was a severe shortage of food items. As a result the prices almost doubled. The life of the common man became painful. So people started thinking about freedom from foreign rule. This thinking became the basis of the national movement.

3. Forced Recruitment of Soldiers -- The government needed more and more soldiers because of the excessive casualties in the First World War. Therefore, the youth from the villages were forcibly recruited into the army. This caused a special resentment towards the government in rural areas.

4. Fury among Indian industrialists -- Now foreign capital started investing in India on a large scale. Indian industrialists wanted the government to impose heavy customs duty on imports and provide security to Indian industries by providing them facilities. Now they also began to realize that the goals of security can be achieved only through a firm nationalist movement and an independent Indian government. 

5. Fury among workers and artisans -- Workers and artisans suffering from unemployment and inflation also became active in the national movement. It was also difficult for them to survive. They started thinking that if you want to die of hunger then why not die under the shadow of the indigenous government. So they were ready to make any sacrifice for freedom.

In this way all sections of the Indian society were suffering from the policies of the British government. Therefore, he started the nationalist movement for independence.


उपनिवेशों में राष्ट्रवाद के उदय की प्रक्रिया उपनिवेशवाद विरोधी आन्दोलन से जुडी हुई क्यों थी ?

उपनिवेशों में राष्ट्रवाद के उदय की प्रक्रिया निश्चित रूप से उपनिवेशवाद विरोधी आन्दोलन से जुड़ी हुई थी। औपनिवेशिक शासकों के विरुध संघर्ष के दौरान लोग आपसी एकता को पहचानने लगे थे। उनका समान रूप से उत्पीड़न और दमन हुआ था। इस सांझा अनुभव ने उन्हें एकता के सूत्र में बाँध दिया। वे यह भी जान गए थे कि विदेशी शासकों को एकजुट होकर ही देश से बाहर निकाला जा सकता है। उनकी इस भावना ने भी राष्ट्रवाद के उदय में सहायता पहुंचाई।


Why was the process of rise of nationalism in the colonies linked to the anti-colonial movement?


The process of rise of nationalism in the colonies was definitely linked to the anti-colonial movement. During the struggle against the colonial rulers, people began to recognize mutual unity. They were equally oppressed and oppressed. This shared experience tied them in the thread of unity. They also knew that foreign rulers could be driven out of the country only by uniting. This spirit of his also helped in the rise of nationalism.

गाँधी जी ने असहयोग आंदोलन को वापिस लेने का फैसला क्‍यों लिया ?

वह कौन-से कारण थे जिनको लेकर गांधी जी ने असहयोग आंदोलन वापिस लेने का फैसला किया?



उत्तर :

असहयोग आंदोलन अहिंसा पर आधारित था। परिणामस्वरूप शीघ्र ही यह आंदोलन बल पकड़ गया। विद्यार्थियों ने सरकारी विद्यालयों का बहिष्कार कर दिया। जनता ने बीच चौराहों पर विदेशी वस्त्रों की होली जलाई। ये सभी गतिविधियाँ शांतिपूर्ण थीं, दुर्भाग्यवश उत्तर प्रदेश के चौरी-चौरा नामक स्थान पर बाज़ार से गुज़र रहा शांतिपूर्ण जुलूस पुलिस के साथ हिंसक टकराव में बदल गया और भीड़ ने पुलिस थाने को आग लगा दी। इस हिंसात्मक घटना से दुःखी होकर 12 फरवरी, 1922 को गाँधी जी ने असहयोग आंदोलन वापिस ले लिया।

 
  

Why did Gandhi ji decide to withdraw the non-cooperation movement?


What were the reasons for which Gandhi ji decided to withdraw the non-cooperation movement?



Answer :

The non-cooperation movement was based on non-violence. As a result, the movement soon gained momentum. Students boycotted government schools. People lit Holi of foreign clothes at the middle squares. All these activities were peaceful, unfortunately,  A peaceful procession passing through a market place in Uttar Pradesh's Chauri-Chaura turned into a violent confrontation with the police and the mob torched the police station. Saddened by this violent incident, Gandhi ji withdrew the non-cooperation movement on February 12, 1922.
 
 


आप कैसे कह सकते हैं कि लोगों की जान भूकंप नहीं, अपितु ग़लत ढंग से बनाए गए मकान लेते हैं ?

अथवा

भूकंप का भवनों पर क्‍या प्रभाव पड़ता है ?


उत्तर

भूकंप आने से भूमि में कंपन उत्पन्न होता है जिसका भवनों, पर विनाशकारी प्रभाव पड़ता है । यदि भवन उचित ढंग से बनाये गए हों। तो मनुष्य विनाश से बच सकता है। परंतु गलत ढंग से बने मकान ध्वस्त हो जाते हैं और जन-धन का भारी विनाश होता है। कुछ भवनों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ जाती हैं जो शीघ्र ही गिर जाते हैं। इसीलिए यह कह जाता है कि  लोगों की जान भूकंप नहीं अपितु ग़लत ढंग से बनाए गए मकान लेते हैं।
 

 

How can you say that people's lives are not taken by earthquakes, but by wrongly built houses?


Or

What is the effect of earthquake on buildings?



Answer

Earthquake causes vibrations in the ground, which have a devastating effect on buildings. If the buildings are properly constructed. So man can be saved from destruction.                                                                                                   

  But the wrongly built houses get demolished and there is huge destruction of public and money. Some buildings develop large cracks that quickly collapse. That is why it is said that it is not earthquakes that take people's lives but wrongly built houses.


मिट्टी के द्रवीकरण से क्‍या अभिप्राय है ? इसका निर्मित भवन पर क्या प्रभाव पड़ता है ?


उत्तर

मिट्टी पर अधिक दबाव पड़ने से मिट्टी ठोस अवस्था से द्रव अवस्था में बदल जाती हैं। इसे मिट्टी का द्रवीकरण कहते हैं । इसके परिणामस्वरूप भवन झुक सकता है अथवा उसमें दरारें पड़ सकती हैं। भवन धराशाही भी हो सकता है।

What is meant by liquefaction of soil? What is its effect on the constructed building?



Answer

Due to excessive pressure on the soil, the soil changes from solid state to liquid state. This is called liquefaction of soil. This can result in the building bending or cracking. The building may also collapse.


नरम और कठोर मिट्टी पर नींव का निर्माण किया प्रकार किया जाना चाहिए ?



उत्तर

नरम मिट्टी पर नींव के निर्माण से बचना चाहिए अथवा मिट्टी को कठोर तथा सुसंबद्ध ( Compact ) बना कर ही निर्माण कार्य करना चाहिए। परंतु कठोर मिट्टी पर नींव किसी भी प्रकार बनाई जा सकती है। बस एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसके आधार को सीमेंट एवं बजरी अथवा चूने से मज़बूत बनाया जाए और उसको चौड़ाई उपयुक्त हो। 


What type of foundation should be built on soft and hard soils?



Answer

The construction of foundation on soft soil should be avoided or construction work should be done only after making the soil hard and compact. But any type of foundation can be built on hard soil. Just one thing should be kept in mind that its base should be strengthened with cement and gravel or lime and its width should be suitable.


भूकंप-रोधी भवन का आकार कैसा होना चाहिए ?


उत्तर

किसी भूकंप-रोधी भवन की संरचना की निम्नलिखित विशेषताएं होनी चाहिएँ--

(1) भवन की योजना साधारण आयताकार होनी चाहिए ।


(2) लंबी दीवारों को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर मज़बूत कंकरीट के स्तंभों से सहारा देना चाहिए।


(3) TLU तथा X आकार के भवनों को छोटे-छोटे आयताकार टुकड़ों में बॉट देना चाहिए।


What should be the size of an earthquake resistant building?



Answer

The structure of an earthquake resistant building should have the following characteristics-

(1) The plan of the building should be simple rectangular.


(2) Long walls should be supported at some distance by strong concrete pillars.


(3) TLU and X shaped buildings should be divided into small rectangular pieces.



कौन-से मकान भू-स्खलन से सबसे अधिक असुरक्षित होते हैं ?


उत्तर

वे मकान भू-स्खलन से सबसे अधिक असुरक्षित होते हैं,जो

(1) भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में बने हों।


(2) तेज़ ढलानों तथा कमजोर भौतिक धरातल पर बने हों। 


(3) केनियनों त्था अन्य जल-निकासी ख्रोतों के निकट बने हों।


(4) टूठी-फूटी चट्टानों वाली पहाड़ियों की तलहटी में बने हों।


Which houses are most vulnerable to landslides?


Answer

Those houses are most vulnerable to landslides, which

(1) Landslides are made in the affected area.


(2) Be built on steep slopes and weak physical surface.


(3) Close to canyons and other drainage sources.


(4) Built in the foothills of hills with broken rocks.


बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए निर्माण कार्य में किन-किन तकनीकों का प्रयोग किया जाता है? 

उत्तर

बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए निम्नलिखित तकनीकों का प्रयोग किया जाता है--


(1) भवन का उच्च स्थल का निर्माण ताकि मकान का प्रथम तल बाढ़ के जल स्तर से ऊँचा हो।

(2) जल अवरोधक प्रवेश द्वार बनाना।

(3) निर्माण में ऐसी सामग्री प्रयोग में लाना जो जल-रोधी हो।

 


What techniques are used in construction work to reduce the risk of floods?


Answer

The following techniques are used to reduce the risk of the flood:


(1) Construction of the high ground of the building so that the first floor of the house is higher than the flood water level.

(2) Making water barrier entrance.

(3) To use such material in construction that is water-resistant.

 


भूकंप के कारण उत्पन्त्र होने वाली धरातलीय हलचलों के क्‍या दुष्परिणाम होते हैं? 

उत्तर :-

भूकंप के कारण उत्पन्न धरातलीय हलचलों के निम्नलिखित दुष्परिणाम होते हैं--


(1) आगे-पीछे होने के कारण धरती में कंपन-यह क्रिया धरती में से कंपन तरंगों के गुज़रने से होती है। 

(2) धरातल में कंपन के कारण मिट्टी का कमज़ोर होना तथा भू-स्खलन।

(3) धरातल में दरारें पड़ना।

(4) सागरों में सुनामी लहरें उत्पन्न होना जो तटीय प्रदेशों में भारी विनाश करती हैं।

 

What are the consequences of surface movements caused by earthquake?


Ans

The following are the side effects of surface movements caused by earthquake--


(1) Vibration in the earth due to back-and-forth – This action is caused by the passing of vibrational waves through the earth.

(2) Weakening of soil and landslides due to vibration in the surface.

(3) cracks in the surface.


भूकंप का भवनों पर क्‍या प्रभाव पड़ता है ?


उत्तर

भूकंप के कारण धरातल में भूकंपीय तरंगें उत्पन्न होती हैं। फलस्वरूप धरातल पर स्थित भवन गति में आ जाते हैं। इनकी गति इसकी निर्माण सामग्री पर निर्भर करती है। भवन का निचला भाग पृथ्वी के साथ एक ही रेखा में आगे-पीछे होने लगता है। परंतु भवन का ऊपरी भाग विश्राम अवस्था में रहता है। धीरे-धीरे ऊपरी भाग भी भवन के निचले भाग के साथ चिपका रहने का प्रयास करता है। परिणाम यह होता है कि भवन का ढांचा अस्त-व्यस्त हो जाता है और अंततः: भवन ध्वस्त हो जांता है। ऊँचे भवन नीचे भवनों की अपेक्षा जल्दी क्षतिग्रस्त होते हैं। 

 

 

What is the effect of the earthquake on buildings?


Answer

Seismic waves are generated on the surface due to earthquakes. As a result, the buildings on the ground come into motion. Their speed depends on their construction material. The lower part of the building starts moving back and forth in the same line as the earth. But the upper part of the building remains at rest. Gradually the upper part also tries to stick with the lower part of the building. The result is that the structure of the building becomes disorganized and eventually the building collapses. High buildings are damaged more quickly than buildings below.


भारत के लोग रॉलट ( रौलेट ) एक्ट के विरौध में क्यों थे ? 

 

Answer:

रॉलट (रौलेट) एक्ट इंपीरियल लेजिस्लेटिव कौंसिल द्वारा 1919 ई० में पास किया गया। इसे काला कानून भी कहते हैं। उस समय प्रथम महायुद्ध के कारण भारत को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में भारत में राष्ट्रीय आंदोलन का प्रसार अंग्रेज़ी साम्राज्य के लिए घातक सिद्ध हो सकता था। अतः सरकार ने राष्ट्रीय आंदोलन का दमन करना आवश्यक समझा और बहुत जल्दबाजी में रौलेट एक्ट पास कर दिया। 

 

इस अधिनियम के अनुसार सरकार को राजनीतिक गतिविधियों को कुचलने और राजनीतिक कैदियों को दो साल तक बिना मुकद्दमा चलाए नज़रबंद करने का अधिकार मिल गया। इस प्रकार इस अधिनियम ने भारतीयों की स्वतंत्रता का अपहरण कर लिया। साथ ही वे किसी भी क्षण बंदी बनाए जाने के भय से चिंतित रहने लगे। ऐसी अवस्था में रॉलट (रौलेट) एक्ट का विरोध होना स्वाभाविक ही था।


Why were the people of India against the Rowlatt Act?


Answer:

The Rowlatt Act was passed by the Imperial Legislative Council in 1919. It is also called black law. At that time, India was facing many problems due to the First World War. In such a situation, the spread of the national movement in India could prove fatal for the British Empire. Therefore, the government considered it necessary to suppress the national movement and passed the Rowlatt Act very hastily. 

 

According to this act, the government got the right to suppress political activities and to detain political prisoners without trial for two years. Thus this act hijacked the freedom of Indians. At the same time they began to worry about the fear of being imprisoned at any moment. In such a situation, it was natural to oppose the Rowlatt Act.

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget