google.com, pub-7838273608229435, DIRECT, f08c47fec0942fa0 MT Hindi Education: Hindi
Articles by "Hindi"


अपने प्रधानाचार्य को पत्र लिखें जिसमें आपको कक्षा में जिन वस्तुओं की आवश्यकता है उनको सूची बनाकर प्रस्तुत करें

 

Write a letter to your principal listing the items you need in class and presenting them


उत्तर :-

सेवा में
            प्रधानाचार्य,
            केंद्रीय विद्यालय नं० 2,
            शिमला।


मान्यवर,
                हमारी कक्षा का श्याम पट इतना घिस गया है कि इस पर कुछ लिखना संभव नहीं। डस्टर तथा चॉक भी नहीं हैं। बाहर जाने का अनुमति-पत्र भी नहीं। हम दो-तीन बार मुख्य लिपिक से इन वस्तुओं की व्यवस्था के लिए प्रार्थना कर चुके हैं पर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया।

          कृपया आप इन वस्तुओं की व्यवस्था करने का आदेश दे कर हमें कृतार्थ करें।


आपका शिष्य,
दिनेश
कक्षा दशम-सी
दिनांक : 13, नवंबर, 20....

 





बस दवारा यात्रा करने पर आपको कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ा, उन्हें दूर करने के लिए
बस प्रबंधक को एक पत्र लिखिए

To overcome some inconveniences you faced while traveling by bus, write a letter to bus manager

उत्तर :- 


18 मॉडल टाउन 

गुरदासपुर।

13.04.20.........

सेवा में 

           प्रबंधक 

            राज्य परिवहन,

            चंडीगढ़।

 

महोदय 

           निवेदन है की मैंने इसी मास की 16 तारीख को गुरदासपुर से दिल्ली तक की यात्रा की थी। मैंने समय पर टिकट खरीदी थी लेकिन जब मैंने बस में प्रवेश किया तो वह सवारियों से ठसा-ठस भरी हुई थी। उनमें से अधिकांश के पास टिकट नहीं थी। मैंने अपनी टिकट कंडक्टर को दिखाई और उससे अपनी सीट पूछी। उसने साफ-साफ कहा कि मैं अपनी सीट स्वयं तलाश करू। मैंने नम्र स्वर में उससे खा की मैंने टिकट बस में प्रवेश किया है इसलिए मुझे एक सीट मिलनी चाहिए। जिन सवारियों के पास टिकट नहीं है उनमें से कोई एक सीट मुझे मिलनी चाहिए लेकिन उसने मेरी बात को अनसुना कर दिया । मैंने जिस बस में बैठने की टिकट ली थी वह एक्सप्रेस थी और उसे रास्ते में कंही भी नही रुकना था लेकिन कंडक्टर ने बस को बार-बार रुकवा कर सवारियों को भीतर प्रवेश कराया। बार-बार बस रुकने से अपने गंतव्य स्थान तक पहुँचने में मुझे बहुत देर हुई। मैं अपने जिस सरकारी कार्य से जा रही थी मैं वंहा समय पर नहीं पहुंच सकी। मुझ जैसे अन्य यात्रियों ने भरी उससे यही शिकायत की थी लेकिन वह मुस्कुराता हुआ चला गया था।

      आप से मेरा नम्र निवेदन है कि आप उस कंडक्टर से पूछताछ कर उसे दंडित करें ताकि भविष्य में अपने व्यवहार को बदल कर कार्य करे।

सधन्यवाद।

भवदीय
रीना गुप्ता


अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को उचित कारण बताते हुए आर्थिक दंड क्षमा करने हेतु प्रार्थना-पत्र लिखें

Write an application to the principal of your school giving the proper reason for waiving the monetary penalty.

उत्तर : -

सेवा में
            प्रधानाचार्य,
            राजकीय उच्च विद्यालय,
            सुंदरनगर।

मान्यवर,
                सविनय निवेदन है कि गत शनिवार को हमारी श्रेणी की मासिक परीक्षा हुई थी। उस दिन बहुत भारी वर्षा हो रही थी जिससे मैं कक्षा में उपस्थित नहीं हो सका। मेरा गाँव स्कूल से लगभग चार किलोमीटर
दूर है। इसमें लगभग आधी सड़क कच्ची है। वर्षा होने के कारण रास्ता रुक गया जिससे मेरे लिए स्कूल पहुँचना कठिन था। अध्यापक महोदय ने समझा कि मैं जानबूझ कर परीक्षा में अनुपस्थित रहा हूँ। इसलिए उन्होंने मुझे बीस रुपये का आर्थिक दंड दिया है। आप मेरी विवशता को ध्यान में रखते हुए आर्थिक दंड क्षमा करने की कृपा करें। आपको मैं विश्वास दिलाता हूँ कि भविष्य में मैं अधिक सावधान रहूँगा।


धन्यवाद सहित,


आपका आज्ञाकारी शिष्य,

अभिनव

दसवीं कक्षा

दिनांक : 13 सितंबर, 20........
 


MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget