google.com, pub-7838273608229435, DIRECT, f08c47fec0942fa0 MT Hindi Education
Latest Post


आप कैसे कह सकते हैं कि लोगों की जान भूकंप नहीं, अपितु ग़लत ढंग से बनाए गए मकान लेते हैं ?

अथवा

भूकंप का भवनों पर क्‍या प्रभाव पड़ता है ?


उत्तर

भूकंप आने से भूमि में कंपन उत्पन्न होता है जिसका भवनों, पर विनाशकारी प्रभाव पड़ता है । यदि भवन उचित ढंग से बनाये गए हों। तो मनुष्य विनाश से बच सकता है। परंतु गलत ढंग से बने मकान ध्वस्त हो जाते हैं और जन-धन का भारी विनाश होता है। कुछ भवनों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ जाती हैं जो शीघ्र ही गिर जाते हैं। इसीलिए यह कह जाता है कि  लोगों की जान भूकंप नहीं अपितु ग़लत ढंग से बनाए गए मकान लेते हैं।
 

 

How can you say that people's lives are not taken by earthquakes, but by wrongly built houses?


Or

What is the effect of earthquake on buildings?



Answer

Earthquake causes vibrations in the ground, which have a devastating effect on buildings. If the buildings are properly constructed. So man can be saved from destruction.                                                                                                   

  But the wrongly built houses get demolished and there is huge destruction of public and money. Some buildings develop large cracks that quickly collapse. That is why it is said that it is not earthquakes that take people's lives but wrongly built houses.


मिट्टी के द्रवीकरण से क्‍या अभिप्राय है ? इसका निर्मित भवन पर क्या प्रभाव पड़ता है ?


उत्तर

मिट्टी पर अधिक दबाव पड़ने से मिट्टी ठोस अवस्था से द्रव अवस्था में बदल जाती हैं। इसे मिट्टी का द्रवीकरण कहते हैं । इसके परिणामस्वरूप भवन झुक सकता है अथवा उसमें दरारें पड़ सकती हैं। भवन धराशाही भी हो सकता है।

What is meant by liquefaction of soil? What is its effect on the constructed building?



Answer

Due to excessive pressure on the soil, the soil changes from solid state to liquid state. This is called liquefaction of soil. This can result in the building bending or cracking. The building may also collapse.


नरम और कठोर मिट्टी पर नींव का निर्माण किया प्रकार किया जाना चाहिए ?



उत्तर

नरम मिट्टी पर नींव के निर्माण से बचना चाहिए अथवा मिट्टी को कठोर तथा सुसंबद्ध ( Compact ) बना कर ही निर्माण कार्य करना चाहिए। परंतु कठोर मिट्टी पर नींव किसी भी प्रकार बनाई जा सकती है। बस एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसके आधार को सीमेंट एवं बजरी अथवा चूने से मज़बूत बनाया जाए और उसको चौड़ाई उपयुक्त हो। 


What type of foundation should be built on soft and hard soils?



Answer

The construction of foundation on soft soil should be avoided or construction work should be done only after making the soil hard and compact. But any type of foundation can be built on hard soil. Just one thing should be kept in mind that its base should be strengthened with cement and gravel or lime and its width should be suitable.


भूकंप-रोधी भवन का आकार कैसा होना चाहिए ?


उत्तर

किसी भूकंप-रोधी भवन की संरचना की निम्नलिखित विशेषताएं होनी चाहिएँ--

(1) भवन की योजना साधारण आयताकार होनी चाहिए ।


(2) लंबी दीवारों को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर मज़बूत कंकरीट के स्तंभों से सहारा देना चाहिए।


(3) TLU तथा X आकार के भवनों को छोटे-छोटे आयताकार टुकड़ों में बॉट देना चाहिए।


What should be the size of an earthquake resistant building?



Answer

The structure of an earthquake resistant building should have the following characteristics-

(1) The plan of the building should be simple rectangular.


(2) Long walls should be supported at some distance by strong concrete pillars.


(3) TLU and X shaped buildings should be divided into small rectangular pieces.



कौन-से मकान भू-स्खलन से सबसे अधिक असुरक्षित होते हैं ?


उत्तर

वे मकान भू-स्खलन से सबसे अधिक असुरक्षित होते हैं,जो

(1) भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में बने हों।


(2) तेज़ ढलानों तथा कमजोर भौतिक धरातल पर बने हों। 


(3) केनियनों त्था अन्य जल-निकासी ख्रोतों के निकट बने हों।


(4) टूठी-फूटी चट्टानों वाली पहाड़ियों की तलहटी में बने हों।


Which houses are most vulnerable to landslides?


Answer

Those houses are most vulnerable to landslides, which

(1) Landslides are made in the affected area.


(2) Be built on steep slopes and weak physical surface.


(3) Close to canyons and other drainage sources.


(4) Built in the foothills of hills with broken rocks.


बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए निर्माण कार्य में किन-किन तकनीकों का प्रयोग किया जाता है? 

उत्तर

बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए निम्नलिखित तकनीकों का प्रयोग किया जाता है--


(1) भवन का उच्च स्थल का निर्माण ताकि मकान का प्रथम तल बाढ़ के जल स्तर से ऊँचा हो।

(2) जल अवरोधक प्रवेश द्वार बनाना।

(3) निर्माण में ऐसी सामग्री प्रयोग में लाना जो जल-रोधी हो।

 


What techniques are used in construction work to reduce the risk of floods?


Answer

The following techniques are used to reduce the risk of the flood:


(1) Construction of the high ground of the building so that the first floor of the house is higher than the flood water level.

(2) Making water barrier entrance.

(3) To use such material in construction that is water-resistant.

 


भूकंप के कारण उत्पन्त्र होने वाली धरातलीय हलचलों के क्‍या दुष्परिणाम होते हैं? 

उत्तर :-

भूकंप के कारण उत्पन्न धरातलीय हलचलों के निम्नलिखित दुष्परिणाम होते हैं--


(1) आगे-पीछे होने के कारण धरती में कंपन-यह क्रिया धरती में से कंपन तरंगों के गुज़रने से होती है। 

(2) धरातल में कंपन के कारण मिट्टी का कमज़ोर होना तथा भू-स्खलन।

(3) धरातल में दरारें पड़ना।

(4) सागरों में सुनामी लहरें उत्पन्न होना जो तटीय प्रदेशों में भारी विनाश करती हैं।

 

What are the consequences of surface movements caused by earthquake?


Ans

The following are the side effects of surface movements caused by earthquake--


(1) Vibration in the earth due to back-and-forth – This action is caused by the passing of vibrational waves through the earth.

(2) Weakening of soil and landslides due to vibration in the surface.

(3) cracks in the surface.

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget