google.com, pub-7838273608229435, DIRECT, f08c47fec0942fa0 MT Hindi Education
Latest Post


एक ग्वाला ताज़े दूध में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाता है।

(a) ताज़ा दूध के pH  के मान को 6 से बदल कर थोड़ा क्षारीय क्यों बना देता है ?
(b) इस दूध को दही बनने में अधिक समय क्‍यों लगता है ?


उत्तर

(a) ताज़ा दूध अम्लीय है और खट्टा हो कर अधिक अम्लीय हो जाता है। बेकिंग सोडा की उपस्थिति में दूध क्षारीय हो जाएगा और जल्दी से खट्टा नहीं होगा क्योंकि क्षार दूध को शीघ्रता से अम्लीय बनने से रोक देगा।


(b) जब दूध दही में बदलता है तो लैक्टिक अम्ल बनने के कारण उसका pH कम हो जाता है। क्षार की उपस्थिति इसे जल्दी से अधिक अम्लीय होने से रोकती है इसलिए दूध को दही बनने में अधिक समय लगता है ।

 

A cowherd mixes some baking soda in fresh milk.

(a) Why does the pH of fresh milk change from 6 to slightly alkaline?

(b) Why does this milk take longer to turn into curd?



Answer

(a) Fresh milk is acidic and turns sour and becomes more acidic. Milk will become alkaline in the presence of baking soda and will not sour as quickly as the alkali will prevent the milk from becoming acidic quickly.


(b) When milk turns into curd, its pH decreases due to the formation of lactic acid. The presence of alkali prevents it from becoming too acidic quickly so milk takes longer to curd.


धोने का सोडा एवं ब्रेकिंग सोडा के दो-दो उपयोग बताइए

उत्तर

( क ) धोने का सोडा ( Na2CO3.10H2O )

1. इस का उपयोग कांच, साबुन और कागज उद्योगों में होता है।
2. जल की स्थाई कठोरता को दूर करने के लिए इस का उपयोग होता है।

(ख) बेकिंग सोडा ( NaHCO3 )

1. इस का प्रयोग सोडा-अम्ल अग्निशामक में किया जाता है।
2. यह ऐंटैसिड का एंक संघटक है जो पेट के अम्ल की अधिकता को उदासीन करके राहत पहुंचाता है।

 

Give two uses each of washing soda and baking soda.


Answer

(a) Washing soda ( Na2CO3.10H2O )

1. It is used in the glass, soap and paper industries.
2. It is used to remove permanent hardness of water.

(b) Baking soda ( NaHCO3 )

1. It is used in soda-acid fire extinguishers.
2. It is an ace ingredient of antacids which provides relief by neutralizing excess stomach acid.


उदासीनीकरण अभिक्रिया क्‍या है ? दो उदाहरण दीजिए

उत्तर 

जब अम्ल किसी क्षार से क्रिया करता है तब लवण और जल बनता है। इसे उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते हैं।

NaOh + HCI        ---- >       NaCI +H2O

(क्षार) (अम्ल)                         (लवण) (जल) 

 

KOH + HNO3        ---- >       KOH3 +H2O

(क्षार) (अम्ल)                         (लवण) (जल)

 


What is neutralization reaction? give two examples


Answer

When an acid reacts with a base, a salt and water are formed. This is called neutralization reaction.



NaOh + HCI        ---- >       NaCI +H2O

(क्षार) (अम्ल)                         (लवण) (जल) 

 

KOH + HNO3        ---- >       KOH3 +H2O

(क्षार) (अम्ल)                         (लवण) (जल)


आसवित जल विधुतचालन क्यों नहीं होता जबकि वर्षा जल होता है 


उत्तर

वर्षा जल में CO2, SO2 जैसी गैसें घुली होती हैं, जो कार्बोनिक अम्ल ( H2CO3) सल्फुरस अम्ल (H2SO3) आदि बनती है इनका आयनों में विच्छेदन होता है। इसलिए वर्षा जल में विधुत का चालन होता है आसवित जल में घुलनशील लवण या गैसें नही होती इसलिए इसका आयनीकरण नहीं होता और इस में विधुत का चालन नहीं होता ।

 

Why does distilled water not conduct electricity while rain water does?



Answer

Gases like CO2, SO2 are dissolved in rain water, which form carbonic acid ( H2CO3), sulfurous acid (H2SO3) etc. They dissociate into ions, so rain water conducts electricity, so distilled water does not contain soluble salts or gases. It does not ionize and does not conduct electricity




दैनिक जीवन में pH का महत्त्व स्पष्ट कीजिए


उत्तर

pH का हमारे दैनिक जीवन में बहुत अधिक महत्त्व है।


1. मानव और जंतु जगत्‌ में--
हमारे शरीर की अधिकांश क्रियाएं 7.0 से 7.8 pH परास के बीच काम करंती है। हम इंसी संकीर्ण परास में ही जीवित रह सकते हैं। हमारे रक्त, आँसुओं, लार आदि का pH लगभग 7.4 होता है। यदि यह 7.0 से कम ही जाता है या 7.8 से बढ़ जाता है तो जीवन असंभव-सा हो ज़ाता है। वर्षा के जल से pH का मान जब 7 से कम होकर 5.6 हो जाता है तो उसे अम्लीय वर्षा कहते हैं। अम्लीय वर्षा का जल जब नदियों में बहता है तो नदी के जल का pH का मान कम हो जाता है जिस कारण जलीय जीवधारियों का जीवन कठिन हो जाता है।

2. पेड़-पौधों के लिए--पेड़-पौधों की अच्छी वृद्धि, और अच्छी उपज के लिए मिट॒टी के pH परास की विशेषता बनी रहनी चाहिए। यदियह अधिक अम्लीय या क्षारीय हो जाए तो उपज पर कुप्रभाव पड़ता है।
 

3.  पाचन-तंत्र - हमारे पेट में HCI उत्पन्न होता रहता है जो हमें बिना हानि पहुँचाए भोजन के पाचन में संहायक होता है। अपच की स्थिति में इस में अम्ल की मात्रा अधिक बनने लगती है। जिस कारण पेट में दर्द और जलन अनुभव होता है। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए ऐंटेसिंड जैसे क्षारकों का प्रयोग करना प्रड़ता हैं। इस के लिए प्राय: मिल्क ऑफ मैग्नीशियम जैसे दुर्बल क्षारक का प्रयोग करना आवश्यक ही जाता है।

4. दंत-क्षय--हमारे मुँह के pH का मान 5.5 से कम होने पर दांतों का क्षय शुरू हो जाता है। हमारे दांत कैल्सियम फॉस्फेट से बने होते हैं जो शरीर का सबसे कठोर पदार्थ है। यह जल में नहीं घुलता पर मुंह की pH का 5.5 से कम होने पर यह नष्ट होने लगता है। मुँह में उपस्थित जीवाणु, अवशिष्ट शर्करा और खादूय पदार्थों के निम्नीकण से अम्ल उत्पन्न होते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए क्षारकीय दंत-मंजन  का प्रयोग किया जाना चाहिए। इससे अम्ल की अधिकता उदासीन हो जाती है और दांत क्षय से रोके जा सकते हैं। 


5. जीव-जंतुओं के डंक-से रक्षा--जब जीव-जंतु कभी डंक मार देते हैं तो वे हमारे शरीर में विशेष प्रकार के अम्ल छोड़ देते हैं । मधुमक्खी भिरंड, चींटी आदि मेथैनॉइक अम्ल हमारे शरीर में डंक के माध्यम से पहुंचा देते हैं। इस से उत्पन्न पीड़ा से मुक्ति के लिए डंक मारे गए अंग पर बेकिंग सोडा जैसे दुर्बल क्षारक का प्रयोग करना चाहिए।

6. विशेष पौधों से रक्षा--नेटल (Nettle) पौधे के पत्तों पर डंकनुमा बाल होते हैं। उन्हें छू जाने से डंक जैसा दर्द होता है। इन बातें से मेथैनॉइक अम्ल का स्राव होता है जो दर्द का कारण बनता है। पारम्परिक तौर पर इस पीड़ा से मुक्ति डॉक पौधे की पत्तियों को डंक वाले स्थान पर रगड़ कर पाई जाती है।

 

Explain the importance of pH in daily life

Answer

pH has a lot of importance in our daily life.


1. Most of the functions of our body work in the pH range of 7.0 to 7.8 in the human and animal world. We can survive only in such a narrow range. The pH of our blood, tears, saliva etc. is around 7.4. If it goes less than 7.0 or increases by 7.8 then life becomes impossible. When the pH of rain water decreases from 7 to 5.6, it is called acid rain. When acid rain water flows into rivers, the pH value of the river water decreases, due to which the life of aquatic organisms becomes difficult.

2. For plants and trees, the pH range of the soil should be characterized for good growth of plants and good yield. If it becomes more acidic or alkaline, then the yield is affected.   

                                        
3. Digestive system - HCI keeps on being produced in our stomach which is helpful in digestion of food without harming us. In the case of indigestion, the amount of acid in it starts to build up. Due to which pain and burning sensation is experienced in the stomach. To get rid of this pain, it is necessary to use bases like antacids. For this, it is often necessary to use a weak base like Milk of Magnesium.        

            
4. Tooth decay- The decay of teeth starts when the pH of our mouth is less than 5.5. Our teeth are made of calcium phosphate which is the hardest substance in the body. It does not dissolve in water, but when the pH of the mouth is less than 5.5, it starts to break down. Acids are produced by the degradation of bacteria, residual sugars and food substances present in the mouth. To get rid of them, alkaline toothpaste should be used. This neutralizes the excess of acid and can prevent tooth decay.                                 

5. Protection of animals from stings - When animals sometimes sting, they release special types of acids in our body. Bee beetles, ants, etc. transmit methanoic acid to our body through stings. To get rid of the pain caused by this, a weak base like baking soda should be used on the stung limb.   

                                  
6. Protection from special plants - Nettle plant has stinging hairs on its leaves. Touching them causes stinging pain. These things release methanoic acid which causes pain. Traditionally, relief from this pain is found by rubbing the leaves of the dock plant on the sting site.


जल की अनुपस्थिति में अम्ल का व्यवहार अम्लीय क्‍यों नहीं होता है ?

उत्तर

जल किसी अम्ल के विच्छेदन में सहायक होता है जिस से हाइड्रोनियम (H3O+) आयन उत्पन्न होता है। जल की अनुपस्थिति में आयन उत्पन्न नहीं होते। इसलिए जल की अनुपस्थिति में अम्ल का व्यवहार अम्लीय नहीं होता।

 

Why does an acid not behave acidic in the absence of water?


Answer

Water helps in the dissolution of an acid from which hydronium (H3O+) ion is produced. Ions are not produced in the absence of water. Therefore, the behavior of an acid is not acidic in the absence of water.


ताज़ा दूध के pH का मान 6 होता है। दही बन जाने पर इसके pH के मान में क्या परिवर्तन होगा ? 


उत्तर :

 जब ताज़ा दूध दही में बदल जाता है तो pH कम हो जाएगा। ऐसा इसलिए होगा कि दही अधिक अम्लीय होता है। दही में लैक्टिक अम्ल होता है। जितना अधिक अम्ल होगा उस का pH उतना ही कम होगा।


The pH value of fresh milk is 6. What will be the change in the value of pH when curd is formed?



answer :

 When fresh milk turns into curd the pH will drop. This is because curd is more acidic. Yogurt contains lactic acid. The more acid there is, the lower will be its pH.


 

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget